सरायकेला / (संजीव मेहता) : सिक्योरिटी गार्ड के शव मिलने के मामले में परिजनों ने भाजपा नेताओं के साथ थाना में हंगामा किया है। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा रतन गोराई मानसिक रोग से पीड़ित था लेकिन उसकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और कंपनी से पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाये अन्यथा हमलोग शव उठने नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि, शव के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से वार किया हुआ है। जो यह दर्शाता है, कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। बता दें कि, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई का शव 26 जनवरी को आदित्यपुर पुलिस ने टोल ब्रिज के नीचे से बरामद किया था।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया था, कि मृतक रतन मानसिक रोग से पीड़ित था। शनिवार की रात ही उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। और आज दोपहर उसका शव भाटिया बस्ती पुल के नीचे मिला है। उन्होंने बताया कि, इस संबंध में उसकी पत्नी ने आज 12.30 बजे गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था, तथा बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, और दवा चल रहा है। प्राथमिकी में रात में 7.30 बजे कंपनी से ड्यूटी से निकलने के बाद घर नहीं लौटने की बात लिखी गई थी। आदित्यपुर पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्यवाही कर रही है।





