सरायकेला / (संजीव मेहता) : नेताजी सुभाष मंच कोल्हान आगामी 23 जनवरी को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में मेगा कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करेगा। इस कार्यक्रम में कोलकाता और बांग्लादेश से वक्ता आएंगे जो नेताजी के जिंदगी से जुड़े अनछुए पहलुओं से अवगत कराएंगे। इस बाबत नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पी.के.नंदी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हर वर्ष होने वाले कार्यकर्मों पर विचार विमर्श किया गया। मंच के लोगों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी नेताजी सुभाष जयंती महोत्सव आदित्य फुटबॉल ग्राउंड में हर वर्ष की भांति भव्य समारोह के साथ मनाने पर सहमति दी।

जिसमें नेताजी के जीवन पर आधारित छऊ नृत्य के साथ-साथ विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों में संध्या प्रधान, शंभू परमाणिक, मिष्टू मुखर्जी, कमल दास, रामचंद्र पासवान। एस.डी. प्रसाद. मनोज. पूनम गुप्ता. मीना सिंह. मधु मिश्रा. जोहर लाल सिंह. असित रंजन कुमार. प्रमोद कुमार गुप्ता. बादल कैवर्ता. सन्तोष गोराई आदि मौजूद रहे।




