Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 स्थित डबल रोड में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित 407 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। जिससे 407 वाहन के चालक को जबरदस्त चोट लगी है, और वह वाहन से बाहर गिर पड़ा।
Advertisements
Advertisement

चालक को स्थानीय लोगों ने घायलवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।






