जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही मानगों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, स्थिति यह बन गई है कि पूरा मानगो क्षेत्र कचरे के अंबार से पट गया है, इसे लेकर मानगो वासियों में धीरे-धीरे विभाग और जनप्रतिनिधि के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस कचरे के अंबार से सिर्फ इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। एक और क्षेत्र जहां महामारी फैलने की स्थिति बन गई है तो वही दूसरी ओर जानवर कचरे में पड़े पॉलिथीन खाने को विवश है, लेकिन नगर निगम में बैठे अधिकारी सफाई और कचरा उठाओ को लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं।

स्थानीय वासियों का कहना है कि 15 दिनों से कचरा उठाव नहीं होने से स्थिति काफी भयावह हो गया है, जल्द ही इस पर विभाग और जन प्रतिनिधि पहल नहीं करती है तो मानगो वासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।



