जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत झंडा वितरण, पोस्टर निर्माण, और प्रेरणादायक व्याख्यान शामिल थे। बीएचएम पंचिक त्सेरिंग ने सशस्त्र बलों की भूमिका और उनके बलिदानों पर व्याख्यान दिया, जबकि सीटीओ रितु और डॉ. अशोक कुमार झा ने कैडेट्स को सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और उनके कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने “जय जवान, जय भारत” और “वीर सैनिकों को सलाम” जैसे नारों के साथ पोस्टर प्रस्तुत किए। झंडा वितरण के साथ सशस्त्र बलों के प्रति आभार प्रकट किया गया और सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि के लिए शिक्षकों और छात्रों ने योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यह कार्यक्रम सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. बी.एन. प्रसाद, डा अशोक कुमार झा, सीटीओ रितु, बीएचएम पंचिक त्सेरिंग, डॉ. विनय कुमार गुप्ता और 74 एनसीसी कैडेट्स सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण शामिल हुए।




