झारखंड के चर्चित धर्म परिवर्तन मामले तारा सहदेव एवं रंजीत सिंह कोहली केस की आज सीबीआई कोर्ट द्वारा फैसले की तारीख निर्धारित की गई है। जिस पर सभी की निगाहें फसलों को लेकर टिकी हुई है। 6 वर्षों से चल रहे शूटर तारा सहदेव और रंजीत सिंह कोहली प्रकरण में आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है ।केस की सुनवाई सीबीआई के विशेष जज पीके शर्मा की कोर्ट में 6 वर्षों से चल रही है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाने के लिए आज की 30 सितंबर की तारीख तय की है। कोर्ट ने तीनों अपराधियों पर 2 जुलाई 2018 को आरोप तय किया था। आरोपी रणजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के साथ हाई कोर्ट के बर्खास्त पूर्व रजिस्ट्रार विजिलेन्स मुस्ताक अहमद व कोहली की मां कौशल रानी ट्रायल फेस कर रही है। हिंद पीढ़ी थाने में दर्ज केस को सीबीआई ने 2015 में टेक ओवर किया था। 26 गवाह पेश किया वही बचाव पक्ष ने केवल चार गवाह प्रस्तुत किया। तीनों आरोपियों पर यह चार्ज है कि वह तारा से मारपीट करते थे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है ।

April 30, 2026 6: 10 pm
Breaking
- एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत, परिजनों को पानी बाहर से लाना मज़बूरी.
- विदेश में छिपे झारखंड के गैंगस्टरों पर सीआईडी का शिकंजा कसने की तैयारी
- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने किया कमाल, आईसीएसई 12वीं में 100% के साथ बनीं नेशनल टॉपर
- द्वितीय चरण मतगणना प्रशिक्षण का अंचल अधिकारी पटमदा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
- सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर हुई कार्रवाई
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।



