जमशेदपुर: / एक्सएलआरआइ की स्थापना के 75 साल पूरे होने के अवसर पर प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित थे। उन्होंने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर सबेस्टियन जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर XLRI के एल्युमिनी 10 छात्रों को जिनके द्वारा विभिन्न पदों में रहते हुए उत्कृष्ट कार्य योगदान देने के लिए उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।इस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक्सएलआरआइ देश की सबसे पुरानी बिजनेस स्कूल है। इस बिजनेस स्कूल ने ना सिर्फ मल्टीनेशनल कंपनियों को बल्कि देश को भी लीडरशिप दिया। एक्सएलआरआइ की स्थापना में टाटा स्टील की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ रही इकोनॉमी अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में पांचवें पायदान पर है। लेकिन जिस प्रकार से देश की इकोनॉमी चरम पर है, उससे दो-तीन वर्षों में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी हो जाएगी। उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले के मामले में कहा की केंद्र सरकार ने एक कमिटी गठित की है,और राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कर इसकी पुनरावृति ना हो इस पर कार्य कर रही है।




