सरायकेला / (संजीव मेहता) : टाटा स्टील फाऊंडेशन द्वारा संचालित आदित्यपुर कम्युनिटी सेंटर के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी आदित्यपुर 2 के शिवमंदिर के सटे कैंपस में एक दिवसीय वालीबॉल टुर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें लड़को और लड़कियों के टीमों ने भाग लिया। लड़कों की दस टीमों ने भाग लिया जबकि लड़कियों की आठ टीमों ने भाग लिया। बता दें, कि पिछले कई सालों से टाटा स्टील फाऊंडेशन द्वारा वालीबॉल एवं फुटबॉल के खेल को पिछड़े क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि वालीबॉल के प्रख्यात खिलाड़ी तथा सिहभूम जिला के सचिव भाष्कर राव थे। विशिष्ट अतिथि मालती देवी पूर्व पार्षद तथा सम्मानित अतिथि समाज सेवी रवींद्र नाथ चौबे रहे। आयोजन में एरिया आफिसर नवीन चंद दास ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वालीबॉल खिलाड़ी आर के मिश्रा और विशिष्ट अतिथि रवींद्र नाथ चौबे जबकि सम्मानित अतिथि गणेश चौबे थे जो सरायकेला जिला वालीबॉल के सचिव हैं। टूर्नामेंट में लड़कों की टीम में भगत सिंह स्पोर्टस क्लब की टीम विजेता बनी।




