Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व पत्रकार आशुतोष ओझा उर्फ अंशु डिमना लेक के समीप अपराधीयो द्वारा की गई हमले में घायल हो गया है।अंशु द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह अपने साथी के साथ स्कूटी से डिमना लेक स्थित हॉट बाजार जा रहा था।इसी बीच अलकतरा फैक्ट्री से जैसे ही आगे बढ़ा तभी बाइक पर सवार दो अपराधी आए और पीछे से फायरिंग कर दी।जिसमें उसके पीठ में गोली लगी है।
Advertisement

घटना के बाद वह अपने साथी के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे TMH रेफर कर दिया गया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वैसे घटना को लेकर आशुतोष अपराधियों को पहचानने से इनकार किया है वही mgm अस्पताल में किए गए xray में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।इधर पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।
Advertisement




