जमशेदपुर : रविवार को जमशेदपुर शहर के दो अलग-अलग सामाजिक सेवा संस्थाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह रक्तदान बिष्टपुर स्थित ब्लड बैंक में आयोजित की गई जिसमें झारखंड राज्य नोनिया समाज जमशेदपुर और श्री सत्य साईं सेवा ऑर्गेनाइजेशन शामिल थी। नोनिया समाज के अध्यक्ष बबुआ जी महतो और ट्रेजर ओम प्रकाश महतो ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इसके अलावा भी कई सामाजिक सेवा कार्यों में हमेशा तत्पर रहती हैं यह उनका तीसरा रक्तदान शिविर है जिसमें 30 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है उस संग्रह किए गए रक्त को अपने समाज के जरूरतमंद लोगों को प्रदान करेंगे।

वही सत्य साईं सेवा के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार कुंडू ने बताया कि संस्था का यह 24 वा रक्तदान शिविर है और भगवान श्री सत्य साईं का 99 जयंती के उपलक्ष्य पर यह आयोजन किया गया है जिसमें 99 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है जो जरूरतमंदों को प्रदान की जाएगी वहीं उन्होंने कहा कि इस आर्गेनाइजेशन के माध्यम से मानव सेवा के तहत शिक्षा और महिला उत्थान के लिए भी कई कार्य किए जाते हैं इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।




