पटना बिहार: इन दिनों ट्रॉफिक नियमों को सख्ती से पालन करने के लिए ट्रॉफिक के पदाधिकारी सड़कों पर रह रहे हैं। ट्रैफिक विभाग के कनीय से लेकर वरीय पदाधिकारी तक ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए खुद सड़क पर निगरानी कर रहे हैं। बिहार मे जहां खुद ट्रैफिक एसपी पूरण कुमार झा ने एक बाइक पर सवार चार युवकों को पीछा कर पक़ड़ा। एसपी पुरन कुमार झा अटल पथ से जेपी गंगा पथ पर ट्रैफिक व्यवस्था देखने निकले थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर चार युवक एक ही बाइक पर सवार तेजी से निकले। चारों बिना हेलमेट के थे ,एसपी ने चालक को गाड़ी तेज करने को कहा, एसपी ने गाड़ी शिवपुरी के पास लगा दी। और युवकों के आने का इंतजार करने लगे। एसपी की गाड़ी सड़क पर लगा हुआ, देख युवक गाड़ी छोड़ भागने लगे। एसपी पुरन झा के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। ट्रैफिक एसपी ने गाड़ी के कागजात, लाइसेंस समेत दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह सभी मौन खड़े रहे। जिसके बाद ट्रैफिक एसपी ने ट्रैफिक नियमों के अनुसार करवाई की।

July 24, 2026 8: 08 am
Breaking
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
- जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.
- उपायुक्त राजीव रंजन ने पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं की ली जानकारी
- Project Milap (CEIR Portal): तीन खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपे गए
- कुलूपटांगा मैदान के पास तीन बाइक चोर को थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने तीन मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार





