बिहार के चर्चित बालिका गृह स्वाधरा कांड में बृजेश ठाकुर के खिलाफ ट्रायल शुरू कर दिया गया है। गृह स्वाधरा बालिका गृह कांड पूरे बिहार के राजनीति में भूचाल ला दिया था जो चर्चित कई महीनो तक रहा ।राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों तक इसकी आच पहुंचती रही। महिलाओं और बच्चों को गायब करने के स्वाधार गृह मामले में पहली बार बृजेश ठाकुर को मंगलवार को एससी/एसटी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच 5 साल बाद उसे ट्रेन से दिल्ली तिहाड़ जेल से मुजफ्फरपुर लाया गया। कोर्ट की ओर से उसे आरोपो का सारांश पढ़ कर सुनाया गया। उसने आरोपो को निराधार बताते हुए ट्रायल की सामना करने की बाते कही। विशेष लोक अभियोजक जय मंगल प्रसाद ने बताया कि स्वाधार गृह कांड में अब ट्रायल शुरू हो गया है। लंबे समय तक पेशी नहीं होने से बृजेश के खिलाफ चल रहे मामले पृथक कर दिया गया था। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्कालीन सहायक निदेशक ने स्वाधार गृह में रह रही महिलाओं व बच्चों के गायब होने केमामले में 30 जुलाई 2018 को महिला थाने मे एफ आई आर दर्ज कराई थी। स्वाधार गृह का निरीक्षण भी किया गया था। बालिका गृह कांड में दिल्ली की अदालत ने बृजेश ठाकुर समेत 19 आरोपियों के खिलाफ 11 फरवरी 2020 को सजा सुनाई थी। बृजेश ठाकुर को ता उम्र कारावास की सजा सुनाई गई है। इस पूरे मामले में अब ट्रायल शुरू हो चुका है।

April 30, 2026 7: 57 am
Breaking
- सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर हुई कार्रवाई
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर
- जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर DDC के मौजूदगी मे हुई बैठक, कई समस्यायों के निदान की मांग की
- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10% तक सीमित, दो वर्षों से पूर्व वृद्धि पर प्रतिबंध : डीसी



