सरायकेला : श्रद्धा भाव से रविवार को चित्रांशों ने अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की. आदित्यपुर स्थित सिंहभूम सेंट्रल चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजन में कायस्थों की भीड़ उमड़ी. बता दें कि आदित्यपुर सिंहभूम सेंट्रल चित्रगुप्त पूजा समिति पान दुकान चौक शिव मंदिर मैदान में पिछले 40 वर्षों से भगवान चित्रगुप्त की पूजा करती आ रही है. समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष यहां भगवान चित्रगुप्त की पूजा मूर्ति स्थापित कर की जाती है.

आज दिन में पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया है, जबकि शाम को साढ़े 7 बजे से सभी चित्रांश परिवारों के लिए पारिवारिक मिलन समारोह सह प्रतिभोज का आयोजन किया गया है. इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव सिन्हा, महामंत्री राकेश कुमार उर्फ बब्बू जी, उपाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा उर्फ कक्कू जी, राजीव कुमार, सुदेश सिन्हा, सुधीर कुमार, अतुल प्रकाश, अर्चना प्रसाद, नीरज श्रीवास्तव आदि सक्रिय रूप से लगे हैं।




