पटना : बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने डकैती कर खुलेआम राज्य की राजधानी के पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। पटना वह जगह है, जहां राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की कंधे पर जिम्मेदारी रखने वाले सारे पदाधिकारी रहते हैं । मुख्यमंत्री डीजीपी सहित राज्य के आला अधिकारी निवास करते है जरा सोचिए वहां की स्थिति ऐसी है कि बेखौफ अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गन पॉइंट पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया जाता है, तो और क्षेत्र की बात ही क्या हो सकती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार की सुरक्षा व्यवस्था की वस्तु स्थिति क्या है। बेलगाम अपराधी बदमाश लगातार पुलिस को खुली चुनौती देकर बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीपुर मोहल्ले का है। जहां शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि 5 की संख्या में आए लुटेरों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर एक रूम में गन पॉइंट के नोक पर बंद कर दिया गया ,और लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने रिटायर्ड अधिकारी के घर से 10 हजार रुपये कैश के साथ 2 लाख के आभूषण लूट ले गए हैं। पीड़ित की माने तो वे रोजाना की तरह अपने घर के मेन गेट को बंद कर दिया करते थे। वहीं ,बारिश भी हो रही थी और गलती से गेट खुला रह गए थे। इसका फायदा डकैतों ने उठाया और घर में घुसकर 3 लोगों को अपने गन प्वाइंट और चाकू नोक पर बंधक बना लिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। वही गर्दनीबाग पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरे को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में 5 अपराधियों को देखा गया है। पुलिस के अनुसार अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने की दावे किए जा रहे ह




