जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट फुटबाल मैच में एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर की दोनों पुरुष और महिला टीम विजेता रही। पिछले साल भी दोनों टीम विजेता रही थी। पुरूष वर्ग में पीजी डिपार्टमेंट चाईबासा उपविजेता और महिला वर्ग में घाटशिला कॉलेज घाटशिला उपविजेता रही। कल का पहला फाइनल मुकाबला एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर महिला वर्ग का घाटशिला कॉलेज घाटशिला के साथ हुआ। कांटे के टक्कर मैच में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूटआउट के द्वारा एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर ने नौ आठ गोल से जीत दर्ज की। वही पुरुष वर्ग में एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर पीजी डिपार्टमेंट चाईबासा को एक जीरो से गोल दागकर जीत दर्ज की। महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घाटशिला कॉलेज के चंपा बास्के, गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट एल बी एस एम कॉलेज के सरस्वती बिरुली को प्रदान किया गया। पुरुष वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजा राम मारडी, एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर तथा गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट विवेक पूर्ति, पीजी डिपार्टमेंट चाईबासा को प्रदान किया गया। सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट एवं मेडल दिया गया। कल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डा एम ए खान, प्रॉक्टर कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा, विशिष्ट अतिथि डा हसन ईमाम मल्लिक, राष्ट्रीय कोच हैंडबाल एवं प्रबंधक जे आर डी स्पोर्ट्स तथा श्री रविन्द्र नाथ मुर्मू विशिष्ट अतिथि रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, पौधा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण डा अशोक कुमार झा, अध्यक्षीय भाषण डा बी एन प्रसाद प्राचार्य एल बी एस कॉलेज जमशेदपुर, संचालन डा विनय कुमार गुप्ता एवं मौसमी पॉल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो अरविंद प्रसाद पंडित ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डा एम ए खान, डा हसन ईमाम मल्लिक, श्री रविन्द्र नाथ मुर्मू, डा आर के चौधरी, डा दारा सिंह गुप्ता, डा अजेय वर्मा, डा विष्णु शंकर सिन्हा, डा पी के गुप्ता, डा डी के मित्रा,विकास मुंडा, सौरभ गिरी, डा अरविंद प्रसाद पंडित, डा विनय कुमार गुप्ता, डा दीपंजय श्रीवास्तव , डा मौसमी पॉल, डा संचिता भुई सेन, प्रो बिनोद कुमार, प्रो संतोष राम,डा जया कच्छप, ,प्रो स्वीकृति, डा प्रशांत, डा सुधीर कुमार, प्रो मोहान साहू,शिप्रा बोईपाई, प्रो मोहन साहू चंदन जायसवाल, संजीव मुर्मू, अमरीश दास, बसंती मारड़ी,सुकरा हो, आनंद बेसरा, कोच नारायण सुंडी, शिवनाथ शर्मा, विनय कुमार, आनंद, शालू, मानस,रेफरी, खिलाड़ी, एन सी सी कैडेट्स सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।




