जमशेदपुर : इंडियन इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन और आठवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे “नवाचार और एआई – सक्षम सतत विकास: औद्योगिक इंजीनियरों की उभरती भूमिकाएं” विषय पर चर्चा की गई इस सम्मेलन में 360 से अधिक प्रतिभागी भाग लिए जो विभिन्न उद्योगों और संगठनों से जुड़े थे । इस आयोजन में लगभग 115 तकनीकी पत्र और 65 केस स्टडीज प्रस्तुत की गई जो औद्योगिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम विचारों और नवाचारों को दर्शाया गया इस कार्यक्रम से देश-विदेश के 5000 लोग अभी जुड़े हुए हैं।वही जापान, आस्ट्रेलिया आदि देशों से भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि जुड़ रहे हैं।वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि जमशेदपुर चैप्टर द्वारा यह दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।

जिससे एक- दूसरे उद्योग आपस में सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्वपूर्ण रोल है। अभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हम लोग अपने कल – कारखानों में सुरक्षा के कई उपाय किए हैं। साथ ही साथ नवाचार के माध्यम से पानी, बिजली के साथ ऐसी तकनीक हम लोग जोड़ रहे हैं, जिससे उसका सदुपयोग हो सके।




