सरायकेला : आदित्यपुर वार्ड 17 के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पहचान पत्र सुधार, नए पहचान पत्र जारी करने और एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 123, 124, और 125 बूथों के सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) उपस्थित थे, जिन्होंने पहचान पत्र संबंधी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। कैंप में वार्ड 17 की पूर्व पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा, संपा दास, सेनूका गोप, और सत्यम भारद्वाज ने भी उपस्थित होकर लोगों को सहयोग किया।

इसके अलावा नगर निगम से सिटी मैनेजर अभिषेक कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कैंप में बड़ी संख्या में वार्ड की जनता ने हिस्सा लिया और अपने पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया। इस पहल ने स्थानीय लोगों को सुविधा प्रदान की और प्रशासनिक सेवाओं की सुगमता को बढ़ावा दिया।




