जमशेदपुर : विगत दो महीनों से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे मानगो ज्वाहर नगर रोड नंबर 4 के लोगों ने मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया । फिल्टर प्लांट में मौजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारीयों को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत दो माह से ज्वाहर नगर रोड नंबर 4 में एक बुंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं रोजगार करने वाले पानी का जुगाड़ करने के कारण अपने रोजगार में नहीं जा पा रहे हैं पर्व त्यौहार का दिन नजदीक आ गया है लोग अपने मकान की साफ सफाई पानी के अभाव में नहीं कर पा रहे हैं।
नहाना तो दूर लोगों को शौच जाने के लिए दस बार सोचना पड़ता है दो महिनें के अंतराल में कई बार लिखित और मौखिक शिकायत स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारीयों को किया है लेकिन किसी ने मामले का संज्ञान तो लेना दूर एक बार क्षेत्र में सुध तक लेने नहीं आए । मौके में मौजूद अधिकारियों ने कहा की बरसात के कारण नदी से मिट्टी घुला हुआ गंदा पानी फिल्टर प्लांट में आ रहा है जिसे सफाई करने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है जितनी पानी की आपूर्ति करनी है उतने पानी का सफाई नहीं हो पा रहा है ।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा बिजली पानी लोगों की मूलभूत सुविधा है होल्डिंग टैक्स और पानी का बिल हम सभी भुगतान करते हैं ऐसे में लोगों को पानी नहीं देना एक जघन्य अपराध से कम नहीं है । मौके में मौजूद संबंधित अधिकारियों से कहा दस दिनों के अंदर अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई वहीं लोग चौका -चूल्हा, बर्तन – बासन लेकर डेरा डंडा डाल देंगे और वहीं से बच्चे विद्यालय और काम में जाने वाले लोग काम में जाएंगे ।




