जमशेदपुर : परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 137 वां जन्म महोत्सव 15 सितंबर को जमशेदपुर के न्यू काशीडीह बगान एरिया में धूम धाम से मनाया जायेगा। शुक्रवार को मंदिर कमिटि के रित्तिक विनोद साव ने बताया की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 137 वां जन्म महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। एक दिवसीय इस उत्सव में पूर्वी सिंहभूम के अलावा विभिन्न राज्य से हजारों की संख्या में गुरुभाई उपस्थिति होंगे। इसके लिए सभी तैयारी जोरो सोर से की जा रही है।
उन्होंने कहा की जन्म महोत्सव में इस अवसर पर धर्म सभा मे देवघर से राजशेखर सिंह,त्रिपूरा से मावेन्द्र देवनाथ, ओड़िशा से अमिताभ नायक , शौर्यद्र मिश्रा समेत अन्य वक्ताओ ने श्री श्री ठाकुर जी के जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।

रविवार के सुबह 4 बजे से काशीडीह मंदिर परिसर में प्रभात फेरी,सुबह का प्राथना,11 बजे से धर्म सभा, दोपहर एक बजे से मातृ सम्मेलन उसके बाद गुरुभाई प्रासाद ग्रहण करेंगे। वही महोत्सव मे दिन भर सैकड़ो श्रद्धालु दीक्षा ग्रहण करेंगे।




