जमशेदपुर : जोनल आईजी अखिलेश झा का शनिवार को जमशेदपुर आगमन हुआ सर्वप्रथम उन्होंने बिस्टूपुर थाना पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसके बाद उन्होंने साइबर थाना में अनुसंधान से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कागजातों की जांच की इसके पश्चात वे साकची थाना पहुंचे यहां भी उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया वहीं महिला सुरक्षा को लेकर स्कूल कॉलेज के समीप छात्रों की सुरक्षा के लिए 6 महिला कमांडो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसे लेकर आईजी अखिलेश झा ने कहा की अनुसंधान से संबंधित जिले के एसएसपी द्वारा महिला सुरक्षा और अपराध को लेकर अच्छे कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि 112 डायल को भी और बेहतर बनाया जा रहा है ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण कार्य मिल सके साथ ही आईटी सेल के लिए 10 सब इंस्पेक्टर को पदस्थापित किया गया है ताकि अनुसंधान के कार्य में और तेजी के साथ अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।




