जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्र समिति के साथ सिद्धगोरा टाउन हॉल में बैठक की इस बैठक में उपायुक्त, एसएसपी सीटीएसपी जे एन ए सी के अपर आयुक्त सहित 100 से ज्यादा पूजा कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे जिसमें पूजा को किस तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए इस पर चर्चा की गई वही पूजा के दौरान सुरक्षा, बिजली, पानी, ट्रैफिक और विधि व्यवस्था को लेकर पूजा कमिटियो ने अपनी बात रखी।

वहीं उपायुक्त और एसएसपी ने पूजा कमेटियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें नशे का सेवन कर विसर्जन जुलूस में शामिल न होने सभी पंडालों और आस पास में सीसीटीवी कैमरा लगने भारी और बड़े मूर्तियां को कटाव वाली नदी घाटों में विसर्जन नहीं करने के अलावा कई सुरक्षात्मक जानकारी देते हुए पालन करने का निर्देश दिए।




