Advertisements
Advertisement

सरायकेला : कोल्हान की विभिन्न जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बंदी के अब दृश्य नजर आने लगे हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसटी एससी के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के खिलाफ भारत बंद का आहान विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया है.जिसे झामुमो द्वारा भी समर्थन दिया गया है. जहां सड़कों पर अब बंद के दृश्य दिखने लगे हैं। सुबह से ही धीरे-धीरे लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर पहुंच कर टायर ट्यूब जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
भारत बंद के आह्वान पुलिस प्रशासन भी सभी चौक चौराहे पर मुस्तैद है।इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी दुकान बंद करा कर टायर ट्यूब जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
Advertisement




