Saraikela (संजीव मेहता) : 8 फरवरी 2026 को यादव समन्वय समिति के पारिवारिक वनभोज में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शिरकत करेंगी. उन्होंने निमंत्रण स्वीकार लिया है. यादव समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें निमंत्रण सौंपा गया है. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, साधु यादव,राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन सिंह, बांका के सांसद गिरधारी यादव, पूर्व विधायक ललित यादव, राजद झारखंड के प्रवक्ता कैलास यादव, राजद की उपाध्यक्ष सह संसदीय समिति के सदस्य गिरधारी गोप सहित राज्य के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है.

स्थानीय स्तर पर सभी दलों के वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे. समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में 10,000 से अधिक यदुवंशी भाइयोंके शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम के दौरान मिलन समारोह के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. अपने दिवंगत वरीय अभिभावकों की स्मृति में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे. साथ ही संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकारों के आगमन की भी प्रबल संभावना है. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में समिति के महासचिव श्रीराम यादव वरीय सदस्य जनार्दन, मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कुमार सिंह यादव, विमलेंदु राय, कोषाध्यक्ष राजेश, संगठन मंत्री बैजू यादव तथा समिति के सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.




