
जमशेदपुर : जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित आरोग्यं हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का बैंक में 4 करोड़ बकाया को लेकर नीलामी के 2 साल बाद डीआरटी रांची के निर्देश पर सील प्रक्रिया पुरी की गई।डी आर टी के वकील सह कमिश्नर के रूप में मौजूद अमानत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का बैंक ऑफ़ बड़ोदा बिष्टुपुर ब्रांच में 4 करोड़ का लोन बकाया था।कई बार सूचना के बाद भी अस्पताल के संचालक मुन्नी देवी और हरिप्रसाद के द्वारा कोई पहल नहीं करने पर बैंक के द्वारा 2016 में डीआरटी रांची में केस दर्ज की थी। इसके बाद पेपर पब्लिकेशन के बाद प्रोसिडिंग चला और 2022 में नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके माध्यम से प्रदीप कुमार डीडवानी ने एक करोड़ 75 लाख में सौदा पूरा की वही डीआरटी के द्वारा ऑर्डर पास किया गया। इसके आलोक में दखल दियानी के लिए आदेश का पालन करते हुए जमशेदपुर उपायुक्त ने मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए विधिवत प्रॉपर्टी हैंडोवर प्रदीप कुमार डीडवानी को किया गया।
वही कमिश्नर के मौजूदगी में अधिकारियों ने अस्पताल के सामानों को जप्त करते हुए सील कर दिया गया।इस दौरान पुलिस बल की भी तैनाती की गई। वहीं किसी के भी द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।




