Saraikela (संजीव मेहता) : पटमदा थाना क्षेत्र में टाटा पटमदा मुख्य सड़क पर जलडहर के पास अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में लावा पंचायत के कियाबहाल गांव निवासी 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर गंगासागर टुडू की हाइवा की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बाइक पूरी तरह से हाइवा के बीच में फंसी गई थी, जबकि युवक के शरीर पर हाइवा का चक्का चढ़ गया था.

इस घटना के बाद मौके पर प्रशासन घटना स्थल पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर ली. प्रशासन की टीम हाइवा ऑनर से वार्ता की लेकिन तत्काल कुछ समाधान नहीं हो सका. पीड़ित परिवार के परिजनों का रो कर बुरा हाल है. वाहन मालिक से मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर शव को रखकर जाम लगाए हुए हैं. युवक जमशेदपुर में प्रतिदिन जाकर दिहाड़ी मजदूरी करता था. परिवार में दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था. माता पिता की पहले ही हो मौत हो चुकी है. जिला प्रशासन मुआवजा दिलाने के लिए वार्ता करने में लगी है और सड़क को जाम मुक्त करा लिया है.




