Saraikela (संजीव मेहता) : आगामी 30अगस्त को राधा अष्टमी की पूजन और शोभा यात्रा एवं 31 अगस्त को धूमधाम से निकाली जाएगी. आज राधा अष्टमी पूजा को लेकर भारतीय कृष्ण भावना अमृत संघ का एक अति महत्वपूर्ण बैठक आदित्य नगर निगम के निःवर्तमान उप महापौर एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आवास स्थित ई टाइप पार्क, नियर दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुआ. जिसमें कार्यक्रम का रूप रेखा क्या होगा, अधिक से अधिक श्रद्धालु कैसे आए, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा किया गया. भारतीय कृष्ण भावना अमृत संघ हर साल की भांति लगातार छठा साल भगवान राधे कृष्णा की शोभायात्रा निकाला जाएगा.

इस कार्यक्रम का शुरुआत 2020 से निरंतर चला आ रहा है. जिसमें हजारों से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं. बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश मेहता,चंद्रावती महतो, सविता महतो ,छवि रानी दास, भगतू महतो, कृष्ण मुरारी झा,सुभाष चंद्र गोराई, फनी सरकार, अजय महतो, मंटू महतो, सुकुमारसामंता, रवि गोप, लाल सिंह देव और संस्था के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.




