Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 185वीं जयंती को लेकर जमशेदपुर शहर में विशेष रूप से साफ सफाई, रंग-रोगन और विद्युत सज्जा का कार्य तेजी से किया जा रहा है शहर के सभी चौक चौराहो और एतिहासिक भवनों को भी विधुत सजा से सजाया जा रहा है
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुबिली पार्क के अलावा शहर के तमाम छोटे बड़े पार्क सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर का रंग रोगन के साथ लाइटिंग कर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है जो शहर वासियो को काफी आकर्षित कर रही है आपको बता दे कि प्रत्येक वर्ष टाटा स्टील के संस्थापक दिवस पर जुबली पार्क सहित पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजे देखने के लिए शहर के तटवर्ती क्षेत्रो के अलावे देश विदेश से लाखों लोग आते है जो 3 दिनों तक शहर में उत्सव का माहौल रहता है
Advertisement




