Saraikela (संजीव मेहता) : अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला खरसावां की बैठक जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल की अध्यक्षता में समाज के अस्थाई कार्यालय, मेडेट्रीना होस्पीटल के पास, आदित्यपुर 1 में सम्पन्न हुई.

बैठक में महान किसान नेता, समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि दिनांक 26-06-2025 को सन्ध्या 5-00 बजे होटल नोभांता ( आशियाना मोड़ के पास) आदित्यपुर 1 में मनाए जाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर समाज के मुख्य संरक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र शर्मा, प्रेम कुमार, रमण कुमार, महासचिव अशोक कुमार सिंह, एस एन शर्मा, विमल सिंह, अमरनाथ ठाकुर, अरविन्द सिंह, कमल नयन , कार्यालय प्रभारी राम विचार राय, सीनु सिंह , बीरेंद्र तिवारी, संजीव कुमार, सतीश कुमार सिंह अधिवक्ता अनिल तिवारी राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे.




