जमशेदपुर : जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम की ओर से सिदगोड़ा टाऊन हॉल में NHM अंतर्गत संविदा आधारित विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शामिल हुए।इस समारोह के माध्यम से 201 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिसमें NHM अंतर्गत ANM,स्टाफ नर्स,GNM, NCD,सोशल वर्कर सहित अन्य पदों के अभ्यर्थियों को मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान की।

इस मौके उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति 2006 का लंबित है, जिसे हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदान की है।पिछली सरकार को घेरते हुए कहा कि आखिर क्या वजह थी कि नियुक्ति नहीं की गई सिर्फ विकास का दुष्प्रचार करने से नहीं होता उसे जमीन पर लाने की आवश्यकता होती है,हमारी सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। टेक्निकल के साथ नन टेक्निकल को भी रोजगार प्रदान कर रही है।झारखंड में आधुनिक तकनीक के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के लिए पूरी तरह से कार्य कर रही है,जो जमशेदपुर में देखने को मिल रहा है।आधुनिक तकनीकी के mgm अस्पताल बनकर तैयार है पुराना अस्पताल को जल्द शिफ्ट किया जाएगा,पुराना अस्पताल भी तोड़कर 500 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने TMH के व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए कहा कि वहां गरीब परिवार इलाज नहीं करा पाते इस ओर कंपनी को रियायत बरतने का प्रयास करना चाहिए,यही वजह है सरकार ने सरकारी अस्पताल को और बेहतर एवं दवाइयों से लेकर सभी जांच प्रकिया को निशुल्क किया है, ताकि गरीब से गरीब परिवार भी अपना बेहतर इलाज झारखंड में करा सके।इधर नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों में काफी खुशी थी इनका कहना था कि 2006 में यह नियुक्ति मिलनी थी लेकिन नहीं मिली जिस वजह से मेडिकल की पढ़ाई करने के बावजूद निजी अस्पतालों पर आश्रित रहना पड़ता था,अब झारखंड सरकार की इस पहल से अब उन्हें सरकारी अस्पताल में सेवा करने का मौका मिलेगा और झारखंड में डॉक्टरों की कमी भी पूरी होगी।




