जमशेदपुर : भूइंयाडीह के 150 घरो को तोड़ने के मामला को लेकर आप पार्टी ने विधानसभा और मंत्रिमंडल तक इस लड़ाई को छेड़ने का आह्वान कर दिया है इस बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर आप पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय विधायक और गठबंधन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों क्षेत्र के विधायक सरयू राय और गठबंधन सरकार के नेतागण विधानसभा में आवाज नहीं उठा रहे हैं कहीं ना कहीं ये हलचल सिर्फ वोट बैंक को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।वास्तव में ये नही चाहते है कि उजड़ने वाले बस्तियों को रोके उन्होंने यह भी कहा की एनजीटी ने जो नोटिस दी है उसे अंचलाधिकारी के द्वारा घरों तक पहुंचा है जबकि एनजीटी की नोटिस में बस्तियों का जिक्र नहीं है बावजूद डेढ़ सौ घरों के मालिकों तक यह नोटिस थमाया गया।

सरpकार में शामिल नेता गण विधानसभा में बात उठाकर एनजीटी पर दवाब बनाया जा सकता है और नोटिस के खिलाफ स्टे लगाकर उन घरों को टूटने से बचाया जा सकता है लेकिन ऐसा कुछ भी मंशा इनकी नहीं है उन्होंने उन परिवारों के समर्थन में कहा कि आप पार्टी ने एनजीटी की बैठक में शामिल होकर इस पर विचार करने की आग्रह की है बावजूद अगर डेढ़ सौ घर टूटता है तो उन परिवारों के लिए आत्महत्या जैसी कार्य होगा जो आप पार्टी हरगिज होने नहीं देगी।




