
जमशेदपुर : इस वर्ष मनाए जाने वाले 77वा स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर समाहरलय में उपायुक्त अन्नय मित्तल के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पुलिस प्रशासन सहित सभी प्रशासनिक विभाग के अधिकारी मौजूद थे जिन्हें गोपाल मैदान में की जाने वाली भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस मौके पर उपायुक्त ने पत्रकारों को जानकारी दी की ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान पत्र वितरण के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही चौक चौराहा में अवस्थित शहीद एवं समाजसेवियों के प्रतिमा का रखरखाव करते हुए 15 अगस्त के दिन माल्यार्पण करने का भी कार्यक्रम किया जाएगा वही बरसात के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल में आने वाले आगंतुकों के लिए वॉटरप्रूफ पंडाल बनाया जाएगा ताकि किसी को किसी प्रकार का परेशानी ना हो।




