Advertisements
जमशेदपुर : दिनांक 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस एवं युवा जनशक्ति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ आदित्यपुर से मोटर साइकिल रैली निकाल कर बर्मामाइन्स स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचकर दिव्यांगजनों और बृधजनो के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया साथ ही उपस्थित सबके साथ स्वादिष्ट भोजन मिठाई आदि खिलाए और खुद भी भोजन किया यहां उपस्थित सभी बृधजनों और दिव्यांगजनो ने अध्यक्ष महोदय की काफी प्रशंसा किया और संस्था के मैनेजर श्री निमाई दास ने कहा की हम समाज से वंचित लोगो के बीच आपने इतना प्यार दिया जो आजतक किसी ने नही दिया जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
Advertisement






