Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर मे 15 अगस्त को, भुईयाडीह के छायानगर स्थित रोटी बैंक कार्यालय मे झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर रोटी बैंक क्लासरूम के छात्रों एवं स्थानीय स्लम एरिया से जुड़े गरीब बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा खेलकूद प्रतियोगिता मे भाग लिया।
Advertisement

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ सालावत महतो, आर सी प्रधान, किशोर वर्मा, रेणु सिंह, विश्वजीत सिंह, देवशीष दास, रीना दास, अनीमा दास, हरदीप सिद्धू, अंजू देवी, सोमवारी, अनु देवी, उर्मिला देवी, शंकर दत्ता, आदी दत्ता सहित काफी संख्या मे आसपास के नागरिकों एवं बच्चों ने भाग लिया।






