जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा अवैध और रॉन्ग साइड वाहन पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई की गई । दुर्गा पूजा के अवसर पर बढ़ते भीड़ को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर बढ़ते वाहनों के भीड़ और रॉन्ग साइड से लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाते हुए वाहनों पर करवाई कर स्टीकर सटाए गए। जिससे वहां के ड्राइवर द्वारा देखते हुए कार्रवाई को इधर-उधर भागने लगे।

वही कुछ ठेले छोड़कर फल विक्रेता भागने लगे, जिसे देखते हुए यातायात थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा सभी को बुलाकर हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि, अगर दोबारा इस तरह के अवैध पार्किंग में और रॉन्ग साइड पार्क होंगे वाहन तो सख्त करवाई की जाएगी। जिससे रॉन्ग साइड और अवैध वाहन पार्किंग करने वालों में कार्रवाई से दहशत बना हुआ है।




