Advertisements
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में यातायात थाना प्रभारी अजय तिवारी द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव, गलत पार्किंग और ब्लैक शीशा लगे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहां की यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान ब्लैक शीशे हटवाए गए और वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
Advertisement

उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक नशे की हालत में या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से गलत पार्किग करने वाले वाहन चलाते समय नशे करने वाले में खौफ बना हुआ है
Advertisement




