जमशेदपुर : कदमा आलोक मुन्ना भगत हत्याकांड के 48 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसएससी किशोर कौशल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी, की पूरे घटनाक्रम वर्चस्व लेकर घटित की गई उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनो से आलोक और आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा के बीच विवाद चला आ रहा था। इस दौरान कई बार आपस में मारपीट की घटना भी घटित हुई थी वर्तमान विवाद को देखें तो काली पूजा के समय दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। लेकिन किसी प्रकार का FIR थाना में दर्ज नहीं कराई गई थी। लेकिन छोटा बच्चा ने उसे समय तय कर ली थी, कि आलोक की हत्या कर देगा और उसके बाद से वह अपने साथियों के साथ रेकी आरंभ कर दी। एसएसपी ने यह भी बताया कि घटना से पूर्व भी उस पर हमला करने का कोशिश की थी। लेकिन सफल नहीं हो पाए उसके बाद ब्लॉक नंबर 4 के समीप अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया सबसे पहले उन लोगों ने उसके पैर में गोली मारी जब गिर के भागने का प्रयास करने लगा तभी सीने में और सर में सटकर गोली मार दी।

इस गोलीबारी में कुल 6 राउंड फायरिंग हुई थी जिसमें चार गोली राहुल को लगी और उसकी मौत हो गई। इस आपराधिक मामले में छोटू बच्चा सहित विशाल कुमार, पंकज साव,शक्ति विभर और विकास सिंह की गिरफ्तारी हुई है,सभी शास्त्री नगर के ही रहने वाले है, जिनके पास से तीन देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और तीन खोखा बरामद की गई है। वही इस घटना में शामिल अन्य फरार 3 अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।




