जमशेदपुर : पिछले दिनों संसद में भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर की गई। टिप्पणी पर हुए बवाल के बाद, भाजपाइयो के द्वारा कांग्रेसयो के साथ धक्का मुक्की करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को घायल करने, एवं उन पर और राहुल गांधी पर मनगढ़ंत आरोप लगाने के विरोध में, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा है। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपाइयों द्वारा संविधान को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। इसी वजह से अंबेडकर पर भी भ्रामक टिप्पणियां की गई है, जिसका विरोध करने पर अब भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आमर्यादित भाषाओं का उपयोग कर रहे हैं।

इतना तक की मारपीट की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी, कि अगर इस घटना को लेकर भाजपाइयों पर कार्रवाई नहीं होती है तो एक और जहां पूरे देश में इसे लेकर आक्रोश व्यक्त है , कहीं ऐसा ना हो कि लोग सड़क पर उतरकर भाजपाइयों के प्रति आक्रोश व्यक्त करें।




