जमशेदपुर : 58 वर्षीय होमगार्ड जवान बसंत प्रमाणिक की इलाज के दौरान मौत होने के बाद जमशेदपुर के गरमनाला स्थित होमगार्ड कार्यालय में अंतिम विदाई दी गई। इस दुखद क्षण को लेकर कमांडेंट H.S मुंडा ने बताया की बसंत प्रमाणिक की ड्यूटी परमाणु ऊर्जा विभाग परसुडीह में थी। पिछले शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कल उसे रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां आज सवेरे 5:00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद उनके शव को जमशेदपुर होमगार्ड कार्यालय लाया गया, जहां जवानों ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। डीएसपी ने यह भी बताया कि उनकी मौत से होमगार्ड जवानों में शोक की लहर है।

वही अनुकंपा के आधार पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, वहीं अंतिम संस्कार के लिए विभाग की ओर से ₹10000 तत्काल दी गई है। इसके अलावा सरकारी प्रावधान के तहत ₹200000 प्रदान की जाएगी। वही सलामी के बाद अंतिम संस्कार के लिए बसंत के शव को परिवार वालों को सौंप दी गई है।




