Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : वार्ड 17 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में अंबुज कुमार ने अपना नामांकन पत्र गम्हरिया अंचल कार्यालय स्थित रिटर्निंग ऑफ़िसर के समक्ष दाखिल किया. उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 17 का चहुमुखी विकास हमारी प्राथमिकता होगी. पार्षद के रूप में हमारे पहले कार्यकाल 2013-2018 के बीच में विकास एवं सेवा का जो लकीर खींचा गया था वह गत सात वर्षों में धीमा पड़ गया है.

Advertisement
वार्ड को पुनः विकास के मार्ग पर अग्रसर करने के संकल्प के साथ हम इस चुनाव में भाग ले रहे हैं.
नामांकन कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए इस बार हमलोग फिर से अंबुज कुमार के रूप में सशक्त एवं कर्मठ उम्मीदवार का चयन करेंगे.
Advertisement




