Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
नगर निगम के अन्य वार्डों की तरह वार्ड संख्या 26 के बनतानगर में भी पीच सड़क निर्माण की मांग होने लगी है. चूंकि अब तक मुख्य रोड एवं ब्रांच रोड को अलकतरा पीच नहीं किया गया है, अतः इसे बनाने हेतु मानवाधिकार सहायता संघ आगे आया है. शनिवार को संघ के जिला सचिव बिट्टू ऊर्फ सत्य प्रकाश राय के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में संघ के लोगों ने नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा है.
Advertisement
जिसमें मुख्य रुप से आर आई टी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर,छोटु कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश प्रधान एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
Advertisement




