रांची/पटना: बिहार के रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के सोबेया ग्राम निवासी बैजनाथ मिश्र सेवा निवृत प्रतिष्ठित और सम्मानित शिक्षक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों की लगातार उनके आवास पर भीड़ लगी रही । 11 जुलाई 2025 को दिन के लगभग 11:00 बजे पैतृक निवास स्थान सोबेया में निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक गांव बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत ग्राम सोबेया स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।स्वर्गीय वैद्यनाथ मिश्र अपने क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित और सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनकी विद्वता, सादगी और अनुशासनप्रियता के लिए उन्हें समाज में विशेष स्थान प्राप्त था। उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है, और शोक-संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ उनके आवास पर लगातार उमड़ रही है।

स्व. मिश्र अपने पीछे एक बड़ा और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पांच पुत्रों और चार बेटियों के साथ-साथ अनेक नाती-पोतों का संयुक्त परिवार है, जो आज उनके बिछुड़ने से शोकाकुल है।
उनका अंतिम संस्कार बक्सर में पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ चरित्रवान में संपन्न किया गया।




