जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में आधा घंटे में स्कूटी चोरी करने वाले को पुलिस में 24 घंटे के अंदर स्कूटी सहित चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।इस बारे में जानकारी देते थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया की घटना गुरुवार के दोपहर ढाई बजे की है जब JNAC के एरिया सुपरवाइजर सत्या देवी दोपहर में अपने घर आई और घर के बाहर स्कूटी खड़ी घर के अंदर चली गई आधे घंटे के बाद जब वापस आई तो स्कूटी नदारत था,जिसके बाद उसने अपने स्तर से अगल बगल लगे cctv की छानबीन जिसने एक युवक को स्कूटी ले जाता देखा जा रहा था। छानबीन में पता चला युवक अकाश दास है और सृष्टि गार्डन के सामने वाली बस्ती का रहने वाला है इसकी सूचना सत्य देवी ने बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत के माध्यम से दी। 
जिसके आधार पर पुलिस ने आकाश दास के घर में छापा मारी कि जहां से स्कूटी सहित आकाश को गिरफ्तार कर थाना ले आई जहां पूछताछ में उसने बताया कि वह इसे पूर्व भी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है




