जमशेदपुर : जमशेदपुर में दशहरा को लेकर सिदगोड़ा के बागुनहातु फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक रावण दहन समिति की ओर से 29वाँ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी सह भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी विकास सिंह एवं मनीष सहित हजारों की संख्या स्थानीय वासी मौजूद थे इस दौरान कमेटी की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया इसके बाद उनके द्वारा पटाखे से लैस रावण के पुतला को जलाया गया जिससे हुए आतिशबाजी से रावण पूरी तरह जलकर भस्म हो गया और वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। दशहरे और रावण वध से जुड़ी पौराणिक कथा कही जाती है पहले में कहा जाता है कि जब सीता का हरण कर रावण अपने लंका ले गए थे और राम अपनी सेना के साथ लंका पहुंचे और रावण के साथ नौ दिनों तक युद्ध करने के बाद 10 सर वाले रावण को दशवें दिन वध कर दिया गया था इस विजय को लेकर दशहरा और रावण वध की प्रथा चली आ रही है । वहीं दूसरी कथा में कहां जाता है कि जब शक्तिशाली राक्षस महिषासुर ब्रह्मा से वरदान पाकर तीनों लोकों में साम्राज्य स्थापित कर ली थी जिसे हाहाकार मचने लगी जिसके वध के लिए देवताओं ने शक्ति का आह्वान कर मां दुर्गा को प्रकट की जिनके द्वारा नौ दिनों तक महिषासुर से घमासान युद्ध के बाद दशवे दिन उसका वध कर दिया गया जो अधर्म पर धर्म और अस्त्य पर सत्य की जीत के स्वरूप में देखते हुए मां दुर्गा की पूजा दशहरे के रूप में मनाया जाता है।

बहरहाल रावण दहन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले, कमिटी के संरक्षक अनुभव सिन्हा और अध्यक्ष शशि वीर राणा ने कहा की असत्य पर सत्य की जीत अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में इसे मनाया जाता है हर किसी को अपने अंदर छुपे रावण को वध करना होगा तभी हम सच्चाई के राह पर चल सकेंगे आज जो भी समाज में कुरीतिया है उन सबको नाश करने की आवश्यकता है तभी हमारा समाज स्वच्छ सुंदर और सभ्य होगा ।




