जमशेदपुर : जमशेदपुर के विद्यापति नगर ट्रांसपोर्ट मैदान में सरस्वती पूजा कमेटी द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर का प्रचलित 31 फीट सरस्वती प्रतिमा में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि शाम में मूर्ति विसर्जन के लिए प्रतिमा का साथ जुलूस निकला था, लेकिन आयोजित स्थल से जैसे ही विद्यापति बिजली बिल कार्यालय के समीप पहुंचा, इसी बीच विशाल प्रतिमा में आग लग गई,जब तक कमेटी के सदस्य कुछ समझ पाते,तब तक पूरा प्रतिमा आग के चपेट में आ गया।

आनन फानन में दमकल और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई जहां अग्निशामक दल पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रतिमा पूरी तरह जल गई थी। आशंका जताया जताया जा रहा है कि विसर्जन का दौरान फटाका फोड़े जाने से उससे निकली चिंगारी के कारण या घटना घटित हुई।वैसे कमेटी के लोग इसे दुखद घटना बताते हुए सूर्य मंदिर कमेटी पर आरोप लगाया है कि, प्रत्येक वर्ष सूर्य मंदिर के छठ घाट में विसर्जन किया जाता रहा है क्योंकि इतने विशाल प्रतिमा को नदी तक ले जाने में कई बाधाएं उत्पन्न हो रही थी। लेकिन इस वर्ष कमेटी के द्वारा विसर्जन करने से रोक दिया गया इसी कारण से प्रतिमा को नदी घाट ले जाया जा रहा था।बहरहाल कमेटी के लोगों ने कहा कि पूरी घटना को लेकर जांच की जाएगी की आखिर प्रतिमा में आग कैसी लगी।




