जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर गठित टीम के द्वारा 4 दो पहिया वाहन सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि बीते दिन एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मानगो बस स्टैंड के समीप से बिना नंबर के मोटर साइकिल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अपना नाम सागर शर्मा सीतारामडेरा बल्ले कॉम्लेक्स और विजय थापा सिदगोड़ा कान्हु भट्ठा बताया और स्वीकार किया कि वे लोग वाहन चोरी कर बिक्री करते है।

जिसके निशान देही पर दो अन्य मोटर साइकिल और एक स्कूटी को बरामद किया गया वहीं मोटर साइकिल खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल से आने वाले विश्वजीत प्रामाणिक उर्फ राजन को हाथी खेदा मंदिर बोड़ाम से गिरफ्तार किया गया।sp ने अनुसंधान जारी आशा है कि चोरी के और भी मोटर साइकिल जल्द ही बरामद की जाएगी।बहरहाल आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




