जमशेदपुर : गुरुवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आजसू पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने नामांकन पर्चा भरा । रामचंद्र सहित 2009 और 2014 में दो बार जीत दर्ज कर विधायक बने थे लेकिन 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंगल कालिंदी ने उन्हें शिकस्त देते हुए जुगसलाई विधानसभा में कब्जा जमा लिया, लेकिन इस बार फिर से आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने रामचंद्र सहिस पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी के रूप में उतारा है और इस बार रामचंद्र सहिस भी पूरी तरह से जीत के लिए कमर कस लिए है उन्होंने कहा कि पिछले दो बार के कार्यकाल में बोड़ाम डिग्री कॉलेज बनने के बावजूद पढ़ाई की शुरुआत नहीं कर पाए या उनके लिए मलाल है, लेकिन इस बार जनता उन्हें विजय बनाती है तो सबसे पहले बोड़ाम डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करेंगे ।

वहीं सरकार की ओर से महिला कॉलेज का भी स्वीकृति प्रदान की है उसे भी निर्माण कराएंगे साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि अधूरे पड़े झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का भवन को भी पूरा करा लिया जाएगा ताकि क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का अलख जगा सके । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कई मूलभूत सुविधाएं जनता को प्राप्त नहीं हो रही है उसे भी मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगे और उन्हें आशा है कि वह इस बार जीत दर्ज कर विधानसभा में कदम रखेंगे।




