सरायकेला : (संजीव मेहता) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु स्थित एनएच 33 में क्षतिग्रस्त पुल को लेकर एनएचएआई ने पुल को बंद कर सड़क को वन वे किया गया है जिससे रोजाना उक्त स्थान पर सड़क दुर्घटना हो रही है और लोगों को अपना जान से हाथ धोना पड़ रहा है. इस मामले को विधायक सविता महतो ने गंभीरता से लेकर एनएचआई के जीएम से दूरभाष पर बात कर जल्द समाधान निकालने को कहा है। विधायक के इस पहल पर मंगलवार को एनएचएआई के अधिकारी स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक सविता महतो भी अधिकारियों के साथ उपस्थित रहकर जरूरी दिशा निर्देश दी हैं।

इस दौरान विधायक ने एनएचएआई के अधिकारियों को सड़क का जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा जिससे दुर्घटना पर रोक लगे और लोगों का जान माल सुरक्षित रहे. इस अवसर पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो भी उपस्थित थे।




