Advertisements
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद से राजनीति में सक्रिय वापसी के संकेत सूत्रों के अनुसार मिले हैं । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। रघुवर दास, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं, एक बार फिर पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के राज्यपाल हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Advertisement

Share.





