Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की आवास समिति की बैठक सर्किट हाउस में हुई। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में वन विभाग और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर इन दोनों को शो-काज किया गया है। मीटिंग में आवास समिति के अध्यक्ष ग्लेन जोसेफ गालस्टन ने कहा कि कई सरकारी इमारतों का निर्माण हो चुका है।
लेकिन इनका प्रयोग नहीं हो रहा है। इससे सरकार की रकम का दुरुपयोग होता है। उन्होंने कहा कि सभी इमारत का उपयोग होना चाहिए।
Advertisement




