अजीत मंडल सरायकेला : रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जमशेदपुर के टिनप्लेट में आयोजित अंडर 19 गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया के वाणी विद्या मंदिर स्कूल टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 25 हजार का पुरुष्कार जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने भाग लिया था . फाइनल मुकाबला लाल बहादुर शास्त्री स्कूल तथा वाणी विद्या मंदिर स्कूल के बीच खेला गया.जिसमे दृतीया स्थान प्राप्त हुआ है l स्कूल के प्रधानाध्यापक परितोष महतो ने बताया कि टीम ने पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.जो बहुत अच्छा प्रयास है l उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अच्छा करने के लिए टीम को शुभकामनाएं दी है.मौके पर खेल शिक्षक,शंकर चंद्र महतो, राखी महतो, हेमलाल महतो, आदि उपाथित थे l




